फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: होटल में एसडीएम का छापा, पंजीकरण न मिलने पर सीज

Wed, 17 Jun 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। कस्बे के बृजेंद्र नगर मोहल्ला स्थित एक होटल में मंगलवार को एसडीएम राजेश श्रीवास्तव ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। इससे होटल में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग जल्दबाजी में बाहर निकलते नजर आए। जांच के दौरान होटल में ठहरने वाले लोगों का कोई रिकॉर्ड भी नहीं मिला। पूछने पर उजागर हुआ कि होटल का पंजीकरण भी सराय एक्ट के तहत नहीं है। परिसर में बिना अनुमति एक स्विमिंग पूल भी संचालित होता मिला। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने होटल को सीज करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन


पुलिस होटल के मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मोहल्ले के लोगों ने स्थानीय प्रशासन को शिकायत देकर होटल में संदिग्ध गतिविधियां होने और रिहायशी क्षेत्र में स्विमिंग पूल संचालित करने की शिकायत दर्ज कराई थी। मंगलवार दोपहर को एसडीएम राजेश श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार ऋतुराज और प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ जांच के लिए होटल पहुंचे।

अधिकारियों ने होटल के कमरों और अभिलेखों की जांच पड़ताल की तो वहां ठहरने वाले लोगों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। एसडीएम ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें