फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बारात में द्वारचार के दौरान मारपीट, आठ घायल

Fri, 27 Nov 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर क्षेत्र के तिवारीपुर मजरे रामगढ़ में बुधवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। बारात में द्वारचार की रस्म के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी जगतपुर पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन

तिवारीपुर मजरे रामगढ़ निवासी घनश्याम की बेटी की बुधवार रात बारात आई थी। द्वारचार के दौरान घनश्याम और पड़ोसी रामकुमार के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर भिड़ गए। मारपीट में घनश्याम पक्ष से दीपांशी (23), श्यामराज (50) और तान्या (14) घायल हो गए।
वहीं, दूसरे पक्ष से रामकुमार (40), शिवपति (32), शिवानी (23), बबली (40) और छह वर्षीय सौरभ घायल हुए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। क्षेत्राधिकारी डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें