रायबरेली। जिले में शुरू हुए कोविड सर्विलांस अभियान के तीसरे दिन बुधवार को भी टीमों ने घर-घर पहुंचकर 3.28 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की। करीब 21 सौ लोग गंभीर रोगों से ग्रसित मिले। 135 लोगों को बुखार व 138 लोगों को सांस लेने की समस्या मिली।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि तीन दिन से कोविड सर्विलांस अभियान शहर से लेकर गांव तक चलाया जा रहा है। बुधवार को तीसरे दिन 1128 टीमों ने टीमों ने जगतपुर, ऊंचाहार, सलोन, डलमऊ, डीह, शिवगढ, बछरावां, अमावां, हरचंदपुर, महराजगंज, खीरों, लालगंज, सतांव, राही क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर 3.28 लाख लोगों की जांच की। गंभीर रूप से बीमार मरीजों, वृद्धों, बच्चों व गर्भवती महिलाओं में भी जागरूक किया।