फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ ब्लॉकों के 114 जीर्ण-शीर्ण विद्यालय भवन भी होंगे ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग के उन विद्यालय भवनों को एक बार फिर नीलाम कराने के बाद ध्वस्त कराने की प्रक्रिया शुरू की है, जिनकी हालत बहुत जर्जर है।
विज्ञापन

इस बार नौ ब्लॉकों के 114 स्कूलों को सूचीबद्ध किया गया है। इनकी नीलामी के लिए तिथियां तय कर दी गईं हैं। नीलामी प्रक्रिया ब्लॉक संसाधन केंद्रों में कराई जाएगी।
जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के काफी पुराने और जीर्ण-शीर्ण हो चुके 315 विद्यालयों को चिह्नित कराया गया था, जिन्हें ढहाया जाना है। इन विद्यालयों में कहीं तो स्कूल की पुराने भवन हैं तो कहीं-कहीं स्कूल के कुछ हिस्से जर्जर हैं। अभी तीन दिन पहले ही 11 ब्लॉक क्षेत्रों के 184 विद्यालयों की नीलामी प्रक्रिया पूरी कराई गई है।
विज्ञापन

अब नौ ब्लॉकों के 114 विद्यालय भवनों की सूची फिर जारी की गई है। इनमें नगर क्षेत्र में चार, सतांव विकास क्षेत्र में 34, राही विकास क्षेत्र में 14, अमावां विकास क्षेत्र में 12, हरचंदपुर विकास क्षेत्र में 14, दीनशाह गौरा विकास क्षेत्र में नौ, डीह विकास क्षेत्र में 22, छतोह विकास क्षेत्र में तीन और रोहनिया विकास क्षेत्र में दो विद्यालय भवन शामिल हैं, जिनकी नीलामी होनी है।
ब्लॉक संसाधन केंद्रों में नीलामी होगी। इसके लिए नगर में सतांव में 15 जून, नगर में 16 जून, राही में 17 जून, अमावां में 18 जून, हरचंदपुर में 21 जून, दीनशाह गौरा में 22 जून, डीह में 23 जून, छतोह में 24 जून और रोहनिया में 25 जून को नीलामी कराई जाएगी।
बाकी विद्यालयों की बाद में होगी नीलामी
जिला समन्वयक (निर्माण) सत्यम वर्मा का कहना है कि 184 विद्यालयों की नीलामी के बाद अब 114 विद्यालय भवनों की नीलामी कराई जानी है। जिन विद्यालयों की नीलामी नहीं हो सकी है, उनकी नीलामी प्रक्रिया 25 जून के बाद शुरू कराई जाएगी। अब तक जिन-जिन विद्यालयों की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, वहां-वहां ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

जिले के नौ ब्लॉकों में 114 जीर्ण-शीर्ण विद्यालय भवनों की नीलामी ब्लाक संसाधन केंद्रों में कराई जाएगी। नीलामी प्रक्रिया में आने वाले बोलीदाता को कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा।
-आनंद प्रकाश शर्मा, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें