फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक स्कूलों ने शुरू की 9 से 12 की ऑनलाइन कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक की ऑनलाइन पढ़ाई बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने टाइम टेबल तैयार करके विषय अध्यापकों को जिम्मेदारी सौंप दी है।
विज्ञापन

कक्षा अध्यापकों से हर रोज प्रगति रिपोर्ट भी मांगी है। यानी कि यह बताना होगा कि कितने विद्यार्थी ऑनलाइन पठन पाठन से जुड़े, ताकि हर हफ्ते अनुपालन आख्या तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा सके।
जिले में 333 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 41 राजकीय, 46 सहायता प्राप्त एवं 246 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों में 9 से 12 तक की कक्षाओं में लगभग सवा लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों को 20 मई से ऑनलाइन पठन-पाठन शुरू करने के लिए पत्र जारी किया था।
अधिकारियों के दिशानिर्देशों पर अमल करते हुए विद्यालयों ने आनलाइन पठन-पाठन शुरू कर दिया है। ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राएं पढ़ सकें, इसके लिए विद्यालयों ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।
राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ने बताया कि ऑनलाइन पठन-पाठन के लिए पहले की तरह टाइम टेबल तैयार किया गया है। सभी विषय अध्यापकों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। कितने छात्र पंजीकृत हैं, कितने लोग आनलाइन पढ़ाई से जुड़े, इसका ब्योरा रोज मांगा गया है।
राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाचार्य आरपी मिश्रा ने बताया कि ऑनलाइन शिक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है। बच्चों और उनके अभिभावकों से संपर्क किया जा रहा है, ताकि छात्र-छात्राएं आनलाइन शिक्षा से जुड़ सकें। आनलाइन पठन-पाठन के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसके अनुरूप बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय का कहना है कि विद्यालयों में आनलाइन शिक्षण कार्य शुरू हो गया है। सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक विषय के अध्यापकों एवं कक्षा अध्यापकों से निर्धारित प्रपत्र पर ऑनलाइन शिक्षण कार्य की सूचना तैयार कर संरक्षित रखें, ताकि मांगे जाने पर तुरंत उपलब्ध करा सकें। प्रधानाचार्यों को हर हफ्ते ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था से संबंधित अनुपालन आख्या भी उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें