रायबरेली। रिक्त नगर पंचायत सलोन के अध्यक्ष पद के उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगर निकाय आरके शुक्ला ने बताया कि 18 सितंबर से नामांकन शुरू होगा और 24 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 25 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। प्रत्याशी 28 सितंबर तक नाम वापस ले सकेंगे। 29 सितंबर को चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। 13 अक्टूबर को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। 15 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी।