रायबरेली। जिले से गुजरने वाली कई ट्रेनें मंगलवार को देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। नौचंदी एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर डेढ़ घंटे, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी सवा घंटे और ऊंचाहार एक्सप्रेस व प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक घंटे देर से आईं। लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर, नीलांचल व अर्चना एक्सप्रेस पौन घंटे, जबकि काशी विश्वनाथ, लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी, प्रयागराज-बरेली व कानपुर-प्रयागराज इंटरसिटी आधे घंटे विलंबित रहीं। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से लेट थीं।