फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पाक कला प्रतियोगिता में सावित्री ने मारी बाजी

Fri, 27 Nov 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय चकअहमदपुर में आयोजित पाक कला प्रतियोगिता में रसोइयों के बनाए भोजन का स्वाद चखन
विज्ञापन
रायबरेली। पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना के तहत बृहस्पतिवार को कंपोजिट विद्यालय चक अहमदपुर में रसोइया पाक कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सभी विकास क्षेत्रों से चयनित 30 रसोइयों ने प्रतिभाग किया। रसोइयों ने मध्याह्न भोजन के निर्धारित मीनू के अनुसार रोटी, सब्जी, तहरी और सूजी का मीठा हलवा बनाया। निर्णायक मंडल ने सभी के बनाए व्यंजनों का स्वाद चखने के बाद परिणाम घोषित किए।
विज्ञापन

खीरों विकास क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय लोदीपुर की रसोइया सावित्री ने सबसे बेहतर भोजन बनाया। भोजन की गुणवत्ता, स्वाद और पौष्टिकता के आधार पर उन्हें पहला स्थान मिला। दूसरा स्थान रोहनिया विकास क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय धौरहरा की रसोइया मीरा देवी और तीसरा स्थान सतांव विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय कोरिहर की रसोइया रानी ने प्राप्त किया। विजेताओं को सम्मानित करने के साथ सभी प्रतिभागी रसोइयों को प्रमाणपत्र दिए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। निर्णायक मंडल में स्वास्थ्य विभाग की रिजवाना, जीजीआईसी की संतोष कुमारी पाल, खाद्य सुरक्षा विभाग के उदयराज मौर्या और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की अनीता शामिल रहीं। जिला समन्वयक (एमडीएम) विनय कुमार तिवारी ने आभार जताया। संचालन एसएस पांडेय और रेनू शुक्ला ने किया। इस मौके पर शोएब हसन, राम नरेश, संजीव, विशाल सिंह, प्रखर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें