फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटलों पर छापा, बर्फी, छेना के नमूने

विज्ञापन
रायबरेली में रविवार को कोतवाली के निकट गोपाल स्वीट्स में मिठाईयों के नमूने भरती एफएसडीए की टीम। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। दिवाली पर मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए एफएसडीए की टीम ने रविवार को शहर के चर्चित होटलों पर छापा मारकर खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। इस दौरान निरीक्षण के दौरान होटलों में गंदगी पाई गई, जिस पर नाराजगी जताई गई। नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट युगराज सिंह की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी स्वाति सिंह, अपराजिता तिवारी और राजेश कुमार ने रविवार को होटलों पर छापा मारकर जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन

टीम ने रेलवे स्टेशन रोड स्थित सागर स्वीट्स से छेना मिठाई, कोतवाली रोड स्थित गोपाल स्वीट्स से बेसन ओर चीनी से बना बत्तीसा, गोपाल स्वीट्स से खोवा, राना नगर स्थित सौरभ स्वीट्स से दूध और रेलवे स्टेशन रोड स्थित सागर स्वीट्स से पेड़ा का नमूना भरा। एफएसडीए के अभिहित अधिकारी इंद्र बहादुर यादव का कहना है कि नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें