फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादी अधिक और शिकायतों का निपटारा कम

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के थानों में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की संख्या अधिक रही, लेकिन शिकायतों का निपटारा कम रहा। समाधान दिवस में शिकायत करने के बाद भी अधिकतर लोगों की समस्या का हल नहीं हो सका।
विज्ञापन

डीएम नेहा शर्मा, एसपी स्वप्निल ममगाई ने भदोखर थाने में पहुंचकर समाधान दिवस में लोगों की शिकायतें सुनीं। यहां पर आई चार शिकायतों में सभी का निस्तारण कर दिया गया। डीएम-एसपी ने कहा कि समाधान दिवस में जो भी शिकायतें आईं, वहां पर टीमों का मौके पर भेजकर निस्तारण जरूर कराएं।
मिल एरिया थाने में आई पांच शिकायतों में से तीन शिकायतों का निपटारा हुआ। महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक एसडीएम विनय कुमार सिंह और सीओ महराजगंज विनीत सिंह की अगुवाई में समाधान दिवस हुआ। दो शिकायतें आई, जिन्हें निपटारे के लिए राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन

एसडीएम-सीओ ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में कतई ढिलाई न बरती जाए। इस मौके पर थाना प्रभारी श्याममचंद्र यादव, उप निरीछक विभाकर शुक्ला, संजय यादव मौजूद रहे। सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक, कोतवाली में समाधान दिवस हुआ।
मायाराम का पुरवा निवासी राममनोहर ने खेत में पत्थरगढ़ी की शिकायत दर्ज कराई। करहिया चौकी के कमालुद्दीनपुर निवासी मंगरे राम खलिहान में कोठारी का निर्माण कर रहे थे। निर्माण कार्य को राजस्व टीम ने रोकवा दिया। ख़्वाजपुर निवासी राम निहोर ने प्रार्थना पत्र दिया कि विपक्षी ने उनकी जमीन पर हैंडपंप लगा दिया है।
मौके पर जांच के दौरान हैंडपंप वन विभाग की जमीन पर पाया गया। उमरन निवासी सूरजकली ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि दबंगों ने उसकी जमीन पर मकान निर्माण शुरू कर दिया। मौके पर टीम भेजकर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया।
गदागंज प्रतिनिधि के मुताबिक, एसओ राकेश त्रिपाठी और एसआई की देखरेख में आयोजित समाधान दिवस में 11 शिकायतें आईं, जिसमें से केवल एक का निस्तारण कराया गया। ज्यादातर शिकायतें दाउदपुर, जलालपुर धई, चंदई चरुहार आदि गांवों से आईं।
जगतपुर प्रतिनिधि के अनुसार, थाने में तहसीलदार शालिनी सिंह ने जनसमस्याओं को सुना। चार शिकायतें आईं, जिसमें से मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। इस दौरान जगतपुर थाने के प्रभारी एसओ अरविंद पांडेय व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
कार्यवाहक कोतवाल इंसाफ अली ने बताया कि समाधान दिवस में आए कुल पांच शिकायतों में चार का निस्तारण कर दिया गया। गदागंज प्रतिनिधि के मुताबिक, थाने में आयोजित समाधान दिवस में एसओ धीरेंद्र यादव ने लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां पर 11 शिकायतें आईं, जिसमें से एक शिकायत का निपटारा मौके पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें