फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: शिकायतों के निस्तारण में सलोन तहसील अव्वल

Thu, 13 Nov 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन। आईजीआरएस के तहत जनशिकायतों के निस्तारण में सलोन तहसील ने पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में तहसील को सितंबर में 92वीं रैंक मिली थी। शासन से जारी हुई अक्टूबर की रैंकिंग सूची में तहसील को 24 अंक के सुधार के साथ 68वीं रैंक हासिल हुई है।
विज्ञापन


आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवेंस रिड्रेसल सिस्टम) व्यवस्था को गति देने के लिए एसडीएम चंद्र प्रकाश ने नायब तहसीलदार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। रोजाना प्राप्त शिकायतों की समीक्षा कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसडीएम स्वयं भी शिकायतों की प्रगति की नियमित समीक्षा करते रहे।

इसके सकारात्मक परिणाम अक्टूबर में देखने को मिले, जब तहसील की रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार दर्ज हुआ। जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर एसडीएम चंद्रप्रकाश ने कर्मचारियों के कार्य को सराहनीय बताया। चेतावनी भी दी कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि उनकी टीम का लक्ष्य जिले में प्रथम स्थान बनाए रखते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें