फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: शिक्षण संस्थानों के पास तंबाकू उत्पादों की बिक्री रुकेगी

Fri, 11 Jul 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में तंबाकू से बने उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए हैं। खासकर शैक्षिक संस्थानों से 100 गज के दायरे में संचालित ऐसी दुकानों को बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में सीडीओ अर्पित उपाध्याय ने कहा कि अभियान चलाकर स्कूलों के पास तंबाकू उत्पादों की बिक्री को रोका जाए। सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू का सेवन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। सीडीओ ने कहा कि तंबाकू सेवन के कारण उत्पन्न होने वाले विभिन्न रोगों एवं दुष्परिणामों के बारे में लोगों को बताया जाए।

गठित सचल दल संयुक्त रूप से अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही तंबाकू के सेवन से बचने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए, जिससे लोगों को गंभीर बीमारियों से बचाया जा सके। जागरूकता से लोगों को तंबाकू के सेवन से रोका जा सकता है। बैठक में जिला सलाहकार पूनम यादव, डीडीओ अरुण कुमार, जिला स्वास्थ्य एवं शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें