फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका के 13 कर्मियों का वेतन रोका, स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लॉकडाउन के दौरान भी ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। बुधवार को 13 कर्मचारियों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया गया। साथ ही सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। ईओ बालमुकुंद मिश्रा की इस कार्रवाई से पालिका के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। ईओ का कहना है कि ड्यूटी के प्रति किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि पालिका में तैनात कर्मचारी शिव प्रसाद चौरसिया, वंशराज, दीपू कश्यप, मो. जुहा, शिव प्रसाद, श्रीकृष्ण, बृजेश त्यागी, रोहनलाल, कुंवर पाल सिंह, शायरा बानो, सुमनलता, चंद्रावती, अरविंद तिवारी लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी से अनुुपस्थित चल रहे थे। कहने के बावजूद कोई ड्यूटी पर नहीं आ रहा था।
उन्होंने बताया कि इन कर्मियों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया गया है। नोटिस देकर सभी से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना के कहर को देखते हुए शहर को सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। इसमें सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग मिल रहा है। यह 13 कर्मचारी काम में सहयोग नहीं कर रहे थे, जिस पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें