रायबरेली। जगतपुर ब्लॉक में आयोजित ग्राम चौपाल में बिना सूचना के गैरहाजिर दो पंचायत सचिवों का एक-एक दिन का वेतन रोक दिया गया। नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत मनोहरगंज व टांघन में आयोजित ग्राम चौपाल में न पहुंचने पर ग्राम विकास अधिकारी अमित सोनकर व ग्राम पंचायत अधिकारी अंजली पांवेय का एक-एक दिन का वेतन रोक दिया है।
संबंधित कर्मचारियों ने न तो मानव पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज कराई और न ही कोई अवकाश प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। ग्राम चौपाल में अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण ग्रामीणों को मायूस होकर लौटना पड़ा। खंड विकास अधिकारी ने दोनों अधिकारियों से दो दिवस में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। साथ ही एक दिन का वेतन रोके जाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।