फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से ग्रामीण की मौत, एक घायल

Tue, 27 Oct 2015 11:40 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पीछा करके कार को बरामद कर लिया है। चालक मौके से भाग हो गया। घायल का सीएचसी में इलाज कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी मजरे जिहवा गांव निवासी अशरफ अली (50) रात में किसी काम के सिलसिले में इंदौरा गांव जा रहा था।

बछरावां रोड पर पांडेय पुरवा चौराहा पर तेज रफ्तार कार ने अशरफ अली को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसी कार चालक ने सलेथू के पास विनोद निवासी सलेथू को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने पीछा करके कुछ दूरी पर जाकर कार को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


जबकि चालक भाग निकला। कोतवाल कुलदीप तिवारी का कहना है कि कार की टक्कर से एक ग्रामीण की मौत हुई है। जबकि एक युवक घायल हुआ है। रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें