फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: धर्म परिवर्तन की सूचना पर हंगामा, चार का किया चालान

Tue, 14 Feb 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के कोडरा गांव में सोमवार को धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पर जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह लोगों को शांत कराया। जांच में धर्म परिवर्तन कराने की बात सामने नहीं आई है। पुलिस ने चार लोगों का धारा-151 में चालान किया गया।
विज्ञापन

कोडरा गांव में कुछ लोग ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहे थे। इसकी जानकारी होते ही लोगों में आक्रोश बढ़ गया। सभी हंगामा करने लगे।
लोगों का कहना था कि बाहरी लोग गरीबों का धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। उनके पास धार्मिक किताबें भी हैं। जानकारी होने पर पुुलिस भी मौके पर पहुुंच गई। इस दौरान पुुलिस ने गांव में मौजूद लखनऊ जिले के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के डेवरिया गांव निवासी संतोष, उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के दरेहटा गांव निवासी चंद्रपाल, फूलमती, असोहा थाना क्षेत्र के चंदनखेड़ा निवासी बाबूलाल को पकड़ लिया। थानेदार इंद्रपाल सिंह ने बताया कि फूलमती अपने पति चंद्रपाल व अन्य परिचितों के साथ कोडरा गांव अपने मायके आई थी। जांच में धर्म परिवर्तन की बात सही नहीं पाई गई है। पकड़े गए लोगों का धारा-151 में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें