फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आरपीएफ सिपाही को कुत्ते ने काटा

Fri, 21 Aug 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को सुबह उस समय भगदड़ मच गई, जब एक कुत्ते ने यात्रियों को दौड़ा लिया। यात्री इधर-उधर भागने लगे। हालात को नियंत्रित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के सिपाही ने बचाव किया, जिस पर कुत्ते ने आरपीएफ सिपाही को काट लिया।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर छुट्टा मवेशी घूमते रहते हैं, जिससे यात्रियों को रोजाना जूझना पड़ता है। सुबह फिर ऐसी ही परेशानी सामने आई। जौनपुर इंटरसिटी प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़ी थी, जिससे यात्रियों की भीड़ लगी थी। इसी बीच कुत्ते ने हमला किया तो यात्रियों में भगदड़ मच गई। यह देखकर आरपीएफ सिपाही ने कुत्ते को भगाने की कोशिश की, जिस पर कुत्ते ने उन्हें ही काट लिया।
विज्ञापन


आरपीएफ इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि यात्रियों को बचाते समय समय एक कुत्ते ने सिपाही संतोष शुक्ला को हाथ में काट लिया। सिपाही को अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें