फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली-परशदेपुर राजमार्ग का डायवर्जन, मुंशीगंज से निकले भारीवाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में बिछाई जा रही सीवर लाइन के चलते रायबरेली-परशदेपुर का डायवर्जन किया गया है। अब भारी वाहन सिविल लाइन होकर नहीं बल्कि मुंशीगंज बाईपास होते हुए निकलेंगे। यह डायवर्जन सीवर लाइन बिछाने तक रहेगा। जैसे ही कार्य पूरा होने के बाद आवागमन बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था जल निगम प्रथम ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन से अनुमति ले ली है। एसपी सुनील कुमार सिंह से डायवर्जन के दौरान पुलिस कर्मियों को लगाने का अनुरोध किया है। शहर में सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। पीएसी के आगे नगर पालिका के कूड़ा प्लांट से गोराबाजार तक सीवर लाइन की पाइप डालनी है।
इसके लिए छह मीटर चौड़ा गड्ढा खोदा जाना है। कार्यदायी संस्था जल निगम ने इसके लिए जिला प्रशासन से परमीशन मांगी थी, जिसकी अनुमति दे दी गई है। शनिवार को इस काम शुरू होगा। इस दौरान सिविल लाइन से डीह, परशदेपुर जाने वाले चार पहिया व भारी वाहनों का डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन

अब यह वाहन मुंशीगंज बाईपास होकर निकाले जाएंगे। डीह और परशदेपुर वाहन सलोन होकर या फिर रिंग रोड होते हुए शहर पहुंचेंगे। जल निगम के अवर अभियंता पवन कुमार त्रिवेदी ने बताया कि डायवर्जन की अनुमति मिल गई है। रायबरेली-परशदेपुर राजमार्ग पर रविवार से खोदाई का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें