फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एम्स में रोबोट की मदद से हुआ घुटने का प्रत्यारोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार रोबोट की सहायता से घुटने का प्रत्यारोपण किया है। दो मरीजों को रोबोटिक तकनीक के जरिये राहत दी गई है। संस्थान के हड्डी रोग विभाग के चिकित्सकों ने यह ऑपरेशन किया। पहले दिन की सर्जरी की अगुवाई विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव कुमार उपाध्याय ने की और उनके साथ डॉ. मिथिलेश रंजन और डॉ. रजत यादव सर्जरी में शामिल रहे। दूसरे दिन की सर्जरी डॉ. पुलकेश सिंह ने की और उनके साथ डॉ. संजय सिंह रावत शामिल रहे। सर्जरी की सफलता में एनेस्थीसिया टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन

डॉ. गौरव ने बताया कि रोबोट की सहायता से घुटने का प्रत्यारोपण पारंपरिक तकनीक की तुलना में अधिक सटीक होता है। सर्जरी के दौरान हड्डी की कटाई, इंप्लांट की स्थिति तथा लिगामेंट संतुलन अत्यंत सटीकता से किया जाता है। पूरी प्रकिया में सर्जन का नियंत्रण बना रहता है और रोबोट केवल सहायता प्रदान करता है। कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया कि लंबे समय से घुटने के दर्द और आर्थराइटिस से पीड़ित रोगियों के लिए टीकेआर एक जीवन परिवर्तनकारी उपचार है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें