फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आचार्य प्रसाद द्विवेदी के गांव तक चलेगी रोडवेज बस

Sat, 19 Jul 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। हिंदी के युग प्रवर्तन आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की जन्मस्थली दौलतपुर के लिए यात्रा सुगम होगी। अब दौलतपुर तक रोडवेज बस चलेगी। इससे आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की स्मृतियों को संजोने में लगे हिंदी प्रेमियों में खुशी की लहर है। निगम ने वाराणसी बस सेवा को भी अब सरेनी के रामपुर तक संचलित करने का निर्णय लिया है। अब तक यह बस वाराणसी से लौटने के बाद कानपुर जाती थी। अब यह बस कानपुर न जाकर रामपुर में रात विश्राम करेगी।
विज्ञापन


जिले के सरेनी ब्लॉक के दौलतपुर में जन्मे आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी ने हिंदी को नया युग दिया था। हिंदी प्रेमी लंबे समय से दौलतपुर तक बस सेवा संचालित करने की मांग कर रहे हैं। पिछले महीने विकास भवन में धरने के दौरान किसान नेताओं ने दौलतपुर तक बस सेवा संचालित कराने के लिए सीडीओ अर्पित उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा था।

मामले में सीडीओ ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को दौलतपुर तक बस सेवा शुरू कराने के निर्देश दिए थे। रायबरेली से भोजपुर के लिए बस सेवा पहले से संचालित है। सीडीओ के निर्देश पर अब इस सेवा को दौलतपुर तक बढ़ा दिया गया है। इस बस सेवा के शुरू होने के बाद हिंदी प्रेमियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और क्षेत्रीय प्रबंधक के निर्देश पर रामपुर-पूरे पांडेय-रायबरेली-वाराणसी रूट पर बस सेवा शुरू होगी। यह बस रोज सुबह सात बजे रामपुर से रवाना होगी और रात में आकर यहीं रुकेगी। इस बस सेवा के शुरू होने ग्रामीण यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।


अब तक भोजपुर तक संचालित बस सेवा को आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की जन्मस्थली दौलतपुर तक बढ़ा दिया गया है। वाराणसी की बस को लौटने के बाद अब कानपुर के स्थान पर रामपुर भेजा जाएगा। यह बस रोज सरेनी के रामपुर से चलेगी।
विज्ञापन

-दिनेशचंद्र श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रायबरेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें