फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बारिश से सड़कों की मरम्मत ठप, 150 सड़कें बदहाल

Mon, 02 Nov 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पिछले दिनों हुई बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की पैच मरम्मत का काम फिर थम गया है। दो दिनों से हो रही बारिश के चलते विभाग को काम रोकना पड़ा है। जिले में अब भी करीब 150 सड़कें चलने लायक नहीं हैं। बदहाल सड़कों पर गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

पिछली बारिश में जिले की करीब 355 सड़कें क्षतिग्रस्त हुई थीं। सबसे अधिक नुकसान उन सड़कों को हुआ, जहां आबादी के चलते जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। कई दिनों तक पानी भरा रहने से सड़कें खराब हो गईं। इनकी मरम्मत पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। शासन ने 10 नवंबर तक सभी सड़कों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया है, लेकिन बारिश से काम प्रभावित हो रहा है।
महराजगंज के रामसुमेर, लालगंज के पारशनाथ और सरेनी के श्यामसुंदर ने बताया कि पैच मरम्मत का काम देर से शुरू कराया गया। इससे अब तक कई सड़कें ठीक नहीं हो सकी हैं। गड्ढों में गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। विद्यार्थियों को सबसे अधिक परेशानी होती है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता महिपाल सिंह ने बताया कि ज्यादातर सड़कों की मरम्मत हो चुकी है। बारिश थमने के बाद निर्धारित समय में शेष काम पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें