फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा-बहराइच राजमार्ग का होगा नवीनीकरण, खर्च होंगे चार करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। क्षेत्र से निकले बांदा-बहराइच राजमार्ग की सूरत जल्द बदली नजर आएगी। क्योंकि शासन से इस राजमार्ग के नवीनीकरण को मंजूरी मिल गई है। इस कार्य में चार करोड़ 82 लाख खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

मार्ग जर्जर हालत में है, यहां जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब जल्द ही बछरावां से भवानीगढ़ चौराहे तक करीब 15 किलोमीटर सड़क का नवीनीकरण होगा।
बांदा-बहराइच राजमार्ग से रोजाना 25 हजार से ज्यादा लोग सफर करते हैं। जगह-जगह मार्ग ध्वस्त होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह राजमार्ग बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन

करीब सात साल पहले इस मार्ग का चौड़ीकरण हुआ था। रखरखाव के अभाव में अब जगह-जगह गड्ढे हो गए। अक्सर दुपहिया वाहन चालक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। शारदा नहर की ढलान, तिलेंडा, रानीखेड़ा सहित कई जगह सड़क की हालत बहुत दयनीय है।
लोकनिर्माण विभाग ने नवीनीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। अब उसे मंजूरी मिल गई। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार कुरील ने बताया कि चार करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से मार्ग का नवीनीकरण होगा। जल्द ही कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें