फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सब्जीमंडी के 2500 दुकानदारों को राहत, 12 मीटर होगी सडक़

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रायबरेली विकास प्राधिकरण की महायोजना-2031 में प्रस्तावित शहर की घनी आबादी की सब्जी मंडी रोड योजना में संशोधन हो गई है। सड़क को 18 मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव था। आपत्ति आने के बाद सड़क को 12 मीटर ही चौड़ा करने का निर्णय लिया गया है। इससे दुकानदारों की रोजी-रोटी नहीं छिनेगी। करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क के दोनों किनारे दुकानें संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

महायोजना-2031 में सब्जी मंडी रोड को 18 मीटर करने का प्रस्ताव रखा गया था। इस प्रस्ताव के विरोध में उद्योग व्यापारी प्रतिनिधि मंडल के बसंत सिंह बग्गा, मुकेश रस्तोगी, मनोज गुप्ता और अतुल श्रीवास्तव ने आपत्ति दर्ज कराई थी। व्यापारियों ने सब्जी मंडी रोड की चौड़ाई को 10 मीटर ही रखे जाने की मांग की थी।
आरोप लगाया था कि सब्जी मंडी रोड पर सैकड़ों छोटे व्यापारियों की रोजी-रोटी चलती है। यह घनी आबादी वाला क्षेत्र है। महायोजना में सड़क की चौड़ाई 18 मीटर होने से दुकानदारों की रोजी-रोटी चली जाएगी।
विज्ञापन

व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए मंडलायुक्त रोशन जैकब और डीएम माला श्रीवास्तव ने आपत्ति को स्वीकार करते हुए सड़क को 18 मीटर की जगह 12 मीटर ही चौड़ा करने का निर्णय लिया है। वर्तमान समय में यह सड़क सात से नौ मीटर ही चौड़ी है, जिससे जाम की समस्या हर समय बनी रहती है।
शहर के हाथी पार्क से खालसा चौक तक के क्षेत्र को व्यवसायिक घोषित करने का निर्णय लिया गया है। आरडीए के अधिशासी अभियंता मो. अहमद ने बताया कि सब्जी मंडी रोड को 18 मीटर करने का प्रस्ताव था, लेकिन आपत्ति आने के बाद अब सड़क को 12 मीटर ही किया जाएगा।
शहर में अवैध निर्माण पर शिकंजा कसने के लिए सोमवार को अधिशासी अभियंता मो. अहमद ने सभी सहायक अभियंताओं व अवर अभियंताओं अपने-अपने जोन में जांच करके अवैध निर्माण को रोकने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि शिकायतें मिलने के बाद संबंधित अभियंताओं को निर्देशित किया गया है। अवैध निर्माण कराने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें