फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: युवक का शव रख जाम की सड़क

Sun, 25 Oct 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली क्षेत्र नरपतगंज गांव में सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते मृतक युवक के परिजनों को
विज्ञापन
लालगंज। नरपतगंज गांव निवासी अयाज उर्फ बबलू (30) की सड़क हादसे में मौत के बाद शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर गांव के चौराहे पर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वे मृतक के परिवार को मुआवजा देने समेत अन्य मांगें पूरी करने की मांग कर रहे थे। पुलिस और राजस्व टीम के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और जाम समाप्त किया।
विज्ञापन


बबलू की शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया और गांव के चौराहे पर शव रखकर सड़क जाम कर दी। इससे मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। प्रदर्शन कर रहे लोग मृतक के परिवार को मुआवजा देने, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने और कृषि योग्य एक बीघा जमीन देने की मांग कर रहे थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे मांगें पूरी होने का आश्वासन मिलने तक अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं हुए। बाद में राजस्व टीम ने मांगों को पूरा कराने का भरोसा दिया, जिसके बाद शाम करीब साढ़े तीन बजे परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। जाम के कारण आधे घंटे से अधिक समय तक आवागमन प्रभावित रहा। सीओ लालगंज सुजीत राय ने बताया कि मांगों को लेकर परिजन आक्रोशित थे। पुलिस और राजस्व टीम ने उनकी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें