फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी तरीके से चल रहे चार आरओ प्लांट कराए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। नगर में बिना लाइसेंस चल रहे वाटर प्यूरीफायर प्लांट पर तहसीलदार अजय गुप्ता ने छापा मारा। संचालकों से कागजात मांगे, लेकिन कोई भी संचालक कागज नहीं दिखा पाया। तहसीलदार ने चारों प्लांट बंद कर दिए।
विज्ञापन

रविवार की शाम तहसीलदार ने टीम के साथ नगर के ओवरब्रिज, फड़ मोहल्ला व खरौली रोड़ स्थित आरओ प्लांट पर छापा मारा। तहसीलदार के वहां पहुंचते ही प्लांट के कर्मी भाग खड़े हुए। तहसीलदार ने प्लांट के नगर पंचायत का अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा, लेकिन कोई भी संचालक कागजात नहीं दिखा पाया।
इसके बाद तहसीलदार ने तीनों प्लांटों को बंद करा दिया। वहीं खोजनपुर गांव स्थित आरओ प्लांट को भी कागजात न मिलने पर उसे बंद करने का निर्देश दिया है। तहसीलदार ने बताया कि बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के चलाए जा रहे चार आरओ प्लांटों को बंद करा दिया गया है। सभी को 15 दिन में नगर पंचायत व जिला पंचायत का अनापत्ति प्रमाण बनवाकर प्रस्तुत करने को कह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें