रायबरेली। खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए रविवार को कृषि विभाग की टीमों ने दुकानों पर छापा मारा। अनियमितता मिलने पर तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए। छह दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई।
डीएम माला श्रीवास्तव ने खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए टीम गठित कर दुकानों की चेकिंग के निर्देश दिए थे। गठित टीमों ने एक साथ 42 दुकानों की जांच की। खाद के 12 नमूने लिए गए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि दुकान बंद पाए जाने, दस्तावेज न दिखाए पाए जाने पर अनिरूद्ध कुमार अग्रहरि-पूरे पांडेय डीह, केसरवानी खाद भंडार-परशदेपुर, एग्री जक्शन सेंटर-टंटापुर परशदेपुर का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
गुप्ता खाद भंडार कठवारा, एग्री जक्शन सेंटर साकेत नगर परशदेपुर, अवधेश खाद भंडार कमालगंज, एग्री जंक्शन करहिया बाजार, शिवेंद्र खाद भंडार करहिया बाजार, मारूत नंदन कृषक सेवा केंद्र करहिया बाजार सलोन के दुकानदार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।