फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णिमा पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
डलमऊ गंगाघाट पर स्नान करते भक्त। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा पर गुरुवार को जिले के सभी गंगा तटों पर श्रद्धालु पहुंचे और गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। देवी-देवताओं के मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और तीर्थ पुरोहितों को दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। जिले में डलमऊ के विभिन्न गंगा तटों पर सबसे ज्यादा लोग जुटे, जबकि ऊंचाहार और सरेनी क्षेत्र के गंगा तटों पर भी काफी संख्या में स्नानार्थी देखे गए।
विज्ञापन

डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक पूर्णिमा पर गंगा में स्नान करने के लिए जिले के विभिन्न स्थानों के साथ ही पड़ोसी जनपद के लोग भी यहां पहुंचे। डलमऊ के पथवारी घाट, संकट मोचन घाट, सड़क घाटल, रानी शिवाला घाट, वीआईपी घाट, छोटा मठ घाट, महावीर घाट समेत अन्य गंगा तटों पर बुधवार से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे।
रात में घाटों पर श्रद्धालुओं ने ढोल-मंजीरे की धुन पर भक्ति गीत भी गाए। गुरुवार को तड़के से श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान करना प्रारंभ कर दिया। सुबह 7 बजे से 10 बजे तक स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

दोपहर बाद तक स्नान और पूजा-पाठ का सिलसिला चलता रहा। घाटों के पास स्थित देवी-देवताओं के मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने तीर्थ पुरोहितों को दान दक्षिणा दी।
ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक पूर्णिमा पर क्षेत्र के गोकना घाट, गोला घाट, बादशाहपुर घाट एवं पूरे तीर खरौली गंगा घाट पर भक्तों ने स्नान किया। मां गंगे की पूजा अर्चना कर अपने परिवार की सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की।
मां गंगा गोकर्ण जनकल्याण सेवा समिति ने घाटों पर साफ-सफाई कराई। पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर दीपदान एवं आरती हुई। समिति के सचिव जितेंद्र द्विवेदी, सीताराम मौर्य, हरिश्चंद्र कौशल, अमृतलाल पाठक, जगदीश आदि मौजूद रहे।
सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक रालपुर, गेगासों, शिवपुरी घाट पर लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। रालपुर घाट में स्नान के बाद लोगों ने संकटा माता मंदिर में पूजा अर्चना की। घाटों पर नाविक नाव लगाकर मुस्तैद रहे। नाविकों ने श्रद्धालुओं को गंगा नदी में गहराई की तरफ जाने से रोका।
भंडारे में भक्तों ने छका प्रसाद
बछरावां। पावर हाउस में ज्येष्ठ माह के अंतिम दिन गुरुवार को भंडारा हुआ, जिसमें भक्तों ने प्रसाद छका। भंडारे का शुभारंभ एसडीओ महराजगंज शशांक गुप्ता एवं जेई अजय सैनी ने पूजा अर्चना से किया। भंडारे में भक्तों ने कढ़ी चावल और बूंदी का प्रसाद ग्रहण किया। कालिका प्रसाद, विकास चौधरी ने कहा कि भंडारे के आयोजन से मन को शांति मिलती है। समय-समय पर ऐसे धार्मिक आयोजन होते रहने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें