फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: महिला को स्वाइन फ्लू, डेंगू व एईएस के रोगी बढ़े

Tue, 08 Sep 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन
रायबरेली जिले में स्वाइन फ्लू के साथ ही एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस) और डेंगू का प्रकोप बढ़ गया है। प्रयोगशाला की जांच में महिला स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिली। डेंगू और एईएस के भी एक-एक मरीज बढ़े हैं। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर सात और एईएस के रोगियों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। स्वाइन फ्लू के भी अब तक 15 रोगी मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों न मरीजों के घर पहुंचकर परिवार के लाेगों की सेहत जांची।
विज्ञापन


लक्षण प्रतीत होने पर डलमऊ के मधुकरपुर गांव की 38 वर्षीय महिला को इलाज के लिए लखनऊ के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। जांच में महिला स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिली। लालगंज के रणगांव उपकेंद्र क्षेत्र के 21 वर्षीय राजू केजीएमयू लखनऊ की जांच में एईएस संक्रमित मिले। शहर के आचार्य द्विवेदी नगर निवासी 22 वर्षीय युवक की डेंगू की जांच पॉजिटिव आई है।

सूचना पर मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों के घर पहुंचकर निरोधात्मक कार्यवाही की। लोगों की जांच करने के साथ ही दवा का छिड़काव किया गया। मधुकरपुर स्थित स्वाइन फ्लू के मरीज के घर में ताला बंद मिला। पड़ोस के लोगों ने टीम को बताया कि सभी लोग ग्वालियर चले गए हैं।
विज्ञापन


ये लक्षण हों तो कराएं जांच
डीएमओ जिला मलेरिया अधिकारी रमेश चंद्र यादव ने बताया कि स्वाइन फ्लू के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, ठंड लगना, लगातार सिर दर्द, सूखी खांसी, गले में खराश और नाक का बहना है। मांसपेशियों और शरीर में जोड़ों का तेज दर्द भी होता है। अत्यधिक थकान, सांस लेने में तकलीफ और उल्टी-दस्त भी इसके लक्षण हैं। संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करें। हाथों की सफाई रखें और डॉक्टरी सलाह लें। बुखार या सांस फूलने जैसे लक्षण दिखने पर खुद से दवा न लें।


एईएस के कम गंभीर रोगियों में बुखार व सिर में दर्द की शिकायत होती है। वहीं गंभीर स्थिति वाले रोगी मानसिक रूप से विक्षिप्त, चमकी का दौरा पड़ना, अपने आसपास की वस्तुस्थिति का ज्ञान न होना आदि लक्षण हैं। यह बीमारी मस्तिष्क में बैक्टीरिया के संक्रमण से होती है। इसका फैलाव मच्छरों से मुख्य रूप से होता है।


पांच बेड का डेंगू वार्ड शुरू
जिले में डेंगू, एईएस और स्वाइन फ्लू के एक-एक नए मरीज मिले हैं। सभी मरीजों के घर टीमाें को भेजकर जांच कराई गई। अधीक्षकों को भी अलर्ट किया गया। जिला अस्पताल में पांच बेड का डेंगू वार्ड संचालित करा दिया गया है।
विज्ञापन

डॉ. मनोज शुक्ला, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें