फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड शिक्षक की मौत, बैंक अफसर समेत 25 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना की चपेट में आने के बाद गुरुवार को लखनऊ में इलाज के दौरान रिटायर्ड शिक्षक की मौत हो गई। शहर के अनवर नगर में रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक को गंभीर हालत में लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

इसके अलावा बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के प्रधान कार्यालय के एक अधिकारी सहित 25 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसमें दीनशाह गौरा ब्लॉक के 11 लोग शामिल हैं। भाई-बहन, पुलिसकर्मी भी संक्रमित मिले हैं।
सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव ने बताया कि 07 अगस्त को ग्रामीण बैंक के प्रधान कार्यालय के पूरे स्टाफ की जांच कराई जाएगी। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि शहर के अनवर नगर के रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक को दो बार हार्ट अटैक पड़ चुका था।
विज्ञापन

शुगर से साथ ही सांस लेने की समस्या थी। कोरोना से संक्रमित होने के बाद लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई है। बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के प्रधान कार्यालय के एक अधिकारी ने लखनऊ में जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है।
दीनशाह गौरा ब्लॉक के झरहा गांव में तीन दिन पहले एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित मिले थे। गुरुवार को 11 और लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा आरडीए कॉलोनी, अमर नगर, प्रकाश नगर, औसेरी मजरे खागीपुर सड़वा, भरतपुरम, इंदिरा नगर, पुलिस लाइन में संक्रमित मरीज मिले हैं।
शहर में गुरुवार को थर्मल स्क्रीनिंग का अभियान चलाया गया। डेढ़ हजार से अधिक लोगों की जांच की गई। खीरों प्रतिनिधि के अनुसार, सेमरी चौराहा निवासी सिपाही कोरोना संक्रमित मिला है। वह सीतापुर में ट्रेनिंग के दौरान बीमार हुआ था।
इसके अलावा बकुलिहा गांव के एक और युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएचसी प्रभारी डॉ. भावेश सिंह ने बताया कि मरीजों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। जगतपुर प्रतिनिधि के अनुसार, धोबहा गांव भाई और बहन कोरोना संक्रमित मिले हैं। कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया है कि दोनों को रॉयन स्कूल के अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें