रायबरेली-ऊंचाहार (रायबरेली)। सड़क हादसों में शनिवार को रिटायर्ड फौजी व एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पैड़ेपुर गांव निवासी रिटायर्ड सैनिक रमेश कुमार एम्स में सुरक्षा गार्ड था। शनिवार को वह बाइक से डयूटी करने एम्स जा रहा था। इसी दौरान बेकाबू वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। रिटायर्ड फौजी हेलमेट लगाए था। उधर, एसओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
उधर, ऊंचाहार के अरखा गांव निवासी कालिका प्रसाद उर्फ कल्कू (70) अरखा बाजार में प्रयागराज हाईवे के किनारे सब्जी मसाले की दुकान लगाता था। शनिवार दोपहर वह चाय पीने के लिए सड़क पार कर रहा था। इस दौरान प्रयागराज की ओर से आर रही कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गया। सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।