रायबरेली। खंड शिक्षा अधिकारियों के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले छह शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है। इसके अलावा एक अनुचर की मनमानी मिलने पर उसे बीएसए ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
अनुचर को ब्लॉक संसाधन केंद्र सलोन से संबद्ध कर दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी ऊंचाहार के निरीक्षण में प्राथमिक स्कूल पूरे गुलाम में शिक्षिका अनुपमा ज्योति, पूर्व माध्यमिक स्कूल बेहरामऊ में शिक्षिका अल्का सोनल और प्राथमिक स्कूल गंधवी में शिक्षक कुलदीप वर्मा गैरहाजिर मिले। खंड शिक्षा अधिकारी सलोन को निरीक्षण में पूर्व माध्यमिक स्कूल टिकरिया में शिक्षिका पूनम सिंह व अनुचर चंद्रकांत शुक्ला गैर हाजिर मिले।
रिपोर्ट पर बीएसए ने सभी को वेतन रोक दिया है। इसके अलावा पूर्व माध्यमिक स्कूल टिकरिया में ही अनुचर गिरजेश प्रताप सिंह की मनमानी मिलने पर उसे निलंबित कर दिया गया है। बीएसए पीएन सिंह ने बताया कि शिक्षकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद ही वेतन दिया जाएगा।