फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गल्ला मंडी ओवरब्रिज की मरम्मत शुरू

Sun, 04 Jan 2026 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
गल्लामंडी ​स्थित ओवरब्रिज की सड़क का चलता मरम्मत का कार्य।
विज्ञापन
रायबरेली। लंबी खींचतान के बाद आखिरकार सेतु निगम ने गल्ला मंडी स्थित ओवरब्रिज की मरम्मत का काम शुरू करा दिया है, लेकिन जिस तरह से काम चल रहा है, उससे यह नहीं लगता कि फरवरी से इस पर लोग फर्राटा भर सकेंगे। ओवरब्रिज बंद होने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। पांच माह तक मरम्मत को लेकर लोक निर्माण विभाग और सेतु निगम के बीच खींचतान चली। अंत में सेतु निगम को इसकी मरम्मत की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन


जहानाबाद चौकी से रतापुर चौराहा जाने वाले मार्ग पर गल्ला मंडी के पास सेतु निगम ने 2011 में ओवरब्रिज का निर्माण कराया था। दो साल पहले ओवरब्रिज के रखरखाव की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई। 17 अगस्त 2025 को ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त हो गया। सरिया बाहर आ गईं और सड़क भी धंस गई थी। इसके बाद ओवरब्रिज से आवागमन रोक दिया गया। कई बार लोक निर्माण और सेतु निगम के अधिकारियों ने जांच की। जांच में एक गर्डर और एक पिलर (खंभा) के अलावा कई जगह छत जर्जर मिली थी।

लंबे समय तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी कि ओवरब्रिज की मरम्मत का काम सेतु निगम कराएगा या लोक निर्माण विभाग। पांच माह ओवरब्रिज की मरम्मत सेतु निगम से कराए जाने का निर्णय लिया गया। शासन से ओवरब्रिज की मरम्मत के लिए एक करोड़ 35 लाख रुपये की स्वीकृति दी। फरवरी तक ओवरब्रिज से आवागमन शुरू कराने की बात कही गई, लेकिन जिस तरह काम चल रहा है। इससे यह नहीं लगता कि तय समय में काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन



समय से कराई जाएगी मरम्मत
ओवरब्रिज की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। क्षतिग्रस्त हिस्से को तोड़ने के बाद मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा। फरवरी तक ओवरब्रिज से लोग फर्राटा भर सकेंगे।
विज्ञापन

- पूजा श्रीवास्तव, डीपीएम, सेतु निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें