आईएमए भवन में बृहस्पतिवार को रीमाकान-2026 की जानकारी देते उपाध्यक्ष डॉ. मनीष सिंह।
रायबरेली। रीमाकॉन-2026 का भव्य आयोजन 21 फरवरी को शहर के एक होटल में होगा। कार्यक्रम में देश के जाने माने डॉक्टर शामिल होने के लिए आएंगे। वे इलाज की नई तकनीक के बारे में बताने के साथ ही लोगों को स्वस्थ रहने के टिप्स देंगे। बृहस्पतिवार को आईएमए भवन में पत्रकारों को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उपाध्यक्ष डॉ. मनीष सिंह चौहान ने बताया कि यह कार्यक्रम लगातार आठवें साल आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम में इंसुलिन विद ओरल रूट, डायबिटीज, थाइरॉएड, कैंसर, मसल्स डिसऑर्डर, हाइपरटेंशन आदि विषयों पर चिकित्सक व्याख्यान देंगे।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ऑफ क्लीनिकल मेडिसिन के अध्यक्ष डॉ. ब्रजेश सिंह ने बताया कि रीमाकॉन का शुभारंभ आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष, डॉ. राजीव गोयल, डॉ. शरद अग्रवाल, सीएमएस डॉ. नवीनचंद्रा कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। एसएनएमटी आगरा के पूर्व मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. एके गुप्ता, विवेकानंद हॉस्पिटल लखनऊ के डॉ. अर्पित गुप्ता, एम्स रायबरेली के डॉ. मधुकर मित्तल, एसजीपीजीआई लखनऊ के डॉ. अजय मिश्रा विभिन्न विषयों पर व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा देश के अन्य चिकित्सक आएंगे। जिले के लोगों को चिकित्सा के क्षेत्र में किए गए नवीन प्रयासों से लोगों को रूबरू कराएंगे। रीमाकॉन 2026 के के आयोजक सचिव डॉ. डीआर मौर्या ने कार्यक्रम के संबंध में अन्य जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. सीबी सिंह सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।