फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 50 हजार उपभोक्ताओं को राहत, करा सकेंगे पंजीकरण

Wed, 10 Dec 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई बिजली बिल राहत योजना से वंचित 50 हजार उपभोक्ताओं को भी अब इसका फायदा मिलेगा। शासन स्तर पर मिली मंजूरी के बाद अब तक योजना का लाभ पाने से वंचित उपभोक्ता भी 11 दिसंबर के बाद अपना पंजीकरण करा सकेंगे। इसके लिए पंजीकरण कराने की समय सीमा भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

एक दिसंबर से शुरू हुई बिजली बिल राहत योजना का लाभ 2.16 लाख उपभोक्ताओं को मिलना है। अभी तक उन उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलना था, जिन्होंने 31 मार्च 2025 के बाद आधा बिजली का बिल जमा कर दिया था। इसके चलते करीब 50 हजार उपभोक्ता योजना का फायदा उठाने से वंचित थे। इसमें किसी ने 31 मार्च के बाद आधा, तो किसी ने एक चौथाई बिजली का बिल जमा कर दिया था। अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि 31 मार्च के बाद बिजली का बिल जमा करने वाले उपभोक्ता भी अब योजना का लाभ उठा सकेंगे। ऐसे उपभोक्ता योजना का लाभ पाने के लिए 11 दिसंबर के बाद अपना पंजीकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें