फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सुबह बारिश से राहत, दिन में धूप ने उमस बढ़ाई

Wed, 18 Jun 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र में बारिश के बाद खेतों में भरा पानी।
विज्ञापन
रायबरेली। गर्मी के तेवर दो दिन से कुछ ढीले हुए हैं, लेकिन उमस ने हाल बेहाल कर रखा है। मंगलवार सुबह मौसम खुशगवार रहा। बारिश होने से गर्मी से राहत मिली। कुछ देर बदली छाई रही। फिर दोपहर में धूप निकलने से उमस से लोग परेशान हुए। गदागंज में एक घंटे तक तेज बारिश हुई। खेतों में पानी भरने से किसान खुश नजर आए।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह बदली छाई रही। सुबह आठ बजे के करीब शहर में हल्की बारिश हुई। गदागंज में तेज बारिश हुई। इसका असर यह रहा कि सुबह के समय गर्मी कम रही। गर्म हवा का असर भी कम रहा। बाद में तेज धूप निकली, जिससे उमस के साथ गर्मी ने लोगों को परेशान किया। सुबह तापमान अन्य दिनों की तुलना में कम रहा।

बीते दिनों सुबह आठ बजे तापमान 35 डिग्री के करीब रहता था। मंगलवार को यह 30 डिग्री रहा। दोपहर दो बजे यह 37 डिग्री हो गया। इस तरह अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि बदली और बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गर्म हवा का असर भी कम हुआ है। अभी मानसून के आने में समय है।
विज्ञापन



बारिश से किसानों के चेहरे खिले
गदागंज (रायबरेली)। क्षेत्र में तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। गोड़ा, बहादुरगंज, चरुहार, बीक गांव के किसान भोला शंकर त्रिवेदी, गंगा मिश्रा, श्रीराम यादव, दयाशंकर यादव, राजेंद्र मौर्य ने बताया कि यदि दो-चार दिन पानी और ना गिरता तो धान की बेड़ गलना शुरू हो जाती। कारण बोरिंग ट्यूबवेल का पानी भरा जाने से वह पानी गर्म हो जाता है, जिससे बेड़ के गल जाने का डर रहता है। बताया कि यदि मानसून जल्दी आता है तो उड़द, मूंग, तिल, अरहर की भी बुवाई हो जाएगी। साथ ही धान की बेढड़ भी जल्द तैयार हो जाएगी। किसान अगेती धान की फसल का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें