फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गोदभराई में रिश्तेदार भिड़े, चार घायल

Mon, 27 Oct 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
डीह। बेटी की गोदभराई के दौरान सगे भाइयों और रिश्तेदारों में मारपीट हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। घूसापुर मजरे जगदीशपुर गांव निवासी गंगाबक्स सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उनकी बेटी की गोदभराई थी। कार्यक्रम में रिश्तेदार आए थे। कुछ रिश्तेदार छोटे भाई राजेश सिंह के दरवाजे पर चले गए। इसी बात को लेकर गंगाबक्स और राजेश में कहासुनी हुई। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडे चल गए। इससे गंगाबक्स, रविंद्र सिंह, नीरज सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष से राजेश सिंह ने बताया कि बड़े भाई गंगाबक्स सिंह से कई वर्षो से रंजिश है। बेटी की गोदभराई में शामिल नहीं होने से नाराज रिश्तेदार नीरज सिंह, राजेश सिंह व गंगाबक्स ने उनकी पिटाई कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें