फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के पोल से टकराकर पलटा कंटेनर, चालक की मौत

Fri, 21 Apr 2017 12:20 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना। - फोटो : getty images
विज्ञापन
ऊंचाहार थाना क्षेत्र के मनऊ का इनारा मजरे अरखा गांव के पास गुरुवार सुबह अनियंत्रित कंटेनर बिजली के पोल से टकराने के बाद पेड़ से भिड़कर पलट गया। इससे वाहन चालक व खलासी उसी में फंस गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर की केबिन जेसीबी से खिंचवाकर चालक व खलासी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। घायल खलासी को सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

फर्रुखाबाद जिले के मेरापुर थाना क्षेत्र के कोला निवासी चालक दुबेश कुमार (35) पुत्र अबरन सिंह अपने खलासी रमेश कुमार (25) पुत्र सुरेश कुमार निवासी मदनापुर थाना मामदाबाद जिला फर्रुखाबाद के साथ कंटेनर पर कोलकाता से बिजली के लोहे का पोल लादकर दिल्ली जा रहा था।
विज्ञापन


लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर मनऊ का इनारा गांव के पास गुरुवार सुबह चालक को नींद आ गई, जिससे कंटेनर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से लड़ने के बाद पेड़ से टकराया और पलट गया। इससे चालक और खलासी गाड़ी में ही फंस गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को निकालने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से केबिन को खिंचवाया और उसमें फंसे चालक व खलासी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक चालक दुबेश कुमार की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घायल को सीएससी भर्ती कराया। थानेदार विमल कुमार सिंह ने बताया कि चालक के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें