फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे के किनारे सीलिंग के बाद ध्वस्तीकरण, अब खुल गया होटल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ हाईवे पर सारस चौराहे के पास आरडीए की ओर से सील किए गए एक भवन में होटल खुल गया। शनिवार को मामले की शिकायत मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने आरडीए के संबंधित अवर अभियंता को होटल को बंद कराने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा शहर के कई और सील भवनों में धड़ल्ले से काम चल रहा है। कई भवनों का व्यावसायिक उपयोग भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

शहर में सारस चौराहे के पास एक भवन को लेकर विवाद चल रहा है। बिना नक्शा पास कराए अवैध रूप से बने इस भवन को करीब एक साल पहले सील कर दिया गया था। आरडीए की टीम ने दो बार इस भवन का कुछ हिस्सा भी ध्वस्त किया था।
इसके बाद भी आरडीए के इंजीनियरों की साठगांठ से अवैध भवन में होटल खोल दिया गया। शनिवार को मामले की शिकायत मिलने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने होटल बंद करवाने के आदेश दिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट व आरडीए की सचिव पल्लवी मिश्रा ने बताया कि संबंधित भवन सील है और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूर्व में हो चुकी है। अवर अभियंता को होटल को बंद करवाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें