फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले सूखे और अब बारिश से फसलें चौपट, मायूस किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बारिश का दौर अभी भी जारी है, जो किसानों पर भारी पड़ रहा है। शुरूआत में धान की नर्सरी और फिर रोपाई व बोआई के समय बारिश न होने से किसान उम्मीद के मुताबिक धान की फसल तैयार नहीं कर पाए। अब जब अगेती धान की फसल तैयार है तो बारिश उसे चौपट कर रही है। कहीं खेतों में पानी भरा है तो कहीं फसल तेज हवा से गिर गई है, जो या तो सड़ जाएगी या फिर पैदावार कम हो जाएगी।
विज्ञापन

बारिश न होने से धान रोपाई का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया। अब धान की फसल बर्बाद होने के साथ उड़द, मूंग, तिलहन, दलहन की फसलों को बारिश से भारी नुकसान हुआ है। जिले में इस बार धान की रोपाई का लक्ष्य 87 हजार 575 हेक्टेयर क्षेत्रफल था।
इसके सापेक्ष 85 हजार 797 हेक्टेयर में धान की रोपाई हो पाई थी। इस समय ज्यादातर धान की फसल में बालियां निकल आई हैं। कुछ फसल तो पक भी गई थी। चार दिन से हो रही बारिश और हवा के झोंके से फसल गिर गई। इसी तरह मक्का, बाजारा, उड़द, मूंग, तिलहन व दलहन की फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश की वजह से धान, उड़द, मूंग व तिलहन की प्रभावित हुई है। किसान खेत में पानी न भरने दें वरना फसल सड़ जाएगी।
- डॉ. आरके कनौजिया, कृषि वैज्ञानिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें