फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महायोजना-2031 को लेकर आरडीए में लगी प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। विकास प्राधिकरण के सभागार में मंगलवार को डीएम माला श्रीवास्तव ने महायोजना-2031 को लेकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में 13 जुलाई तक कोई भी व्यक्ति महायोजना के संबंध में आपत्ति या सुझाव दे सकता है। आपत्तियों और सुझाव के निस्तारण के बाद महायोजना तैयार कराई जाएगी।
प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए डीएम माला श्रीवास्तव ने कहा कि रायबरेली विकास प्राधिकरण में प्रोजेक्टर के माध्यम से क्षेत्रफल व जनसंख्या आदि की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत महायोजना-2031 का प्रारूप तैयार किया गया है। 14 जून से 13 जुलाई तक जन सामान्य व व्यापारी आदि आपत्तियां व सुझाव लिखित रूप में दे सकते हैं।
विज्ञापन

सीडीओ व आरडीए की सचिव पल्लवी मिश्रा ने कहा कि महायोजना-2031 प्रारूप को जनसामान्य के लिए जेल गार्डेन रोड स्थित प्राधिकरण के सभागार में 13 जुलाई तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें