फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में धड़ल्ले से चल रहा अवैध निर्माण, 41 कार्यों का चालान होने के बाद भी चल रहा है काम

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। आरडीए के अधिकारियों की मिलीभगत से शहर में अवैध निर्माण हो रहे हैं। कार्रवाई के नाम पर खानापूरी की जा रही है। 41 अवैध निर्माणों का चालान तो कर दिया है, लेकिन निर्माण काम बंद नहीं हुआ है। इससे आरडीए के इंजीनियरों और अधिकारियों की कलई खुल गई है।
विज्ञापन

शहर में अवैध भवनों के निर्माण थमने को नाम नहीं ले रहे हैं। शहर के सब्जी मंडी, बस स्टेशन रोड, एकता विहार, त्रिपुला चौराहा के पास सहित अन्य क्षेत्रों में धड़ल्ले से निर्माण हो रहे हैं। कैपरगंज क्षेत्र में भी अवर अभियंता की मिलीभगत से निर्माण हो रहे हैं। कार्रवाई के नाम पर खानापूरी की जा रही है। खास बात यह कि चालान और नोटिस के बाद भी धड़ल्ले से निर्माण कार्य जारी है।
आरडीए ने मलिकमऊ में आलोक जायसवाल, सुरेश पटेल, कचेहरी रोड पर रामजी गुप्ता, एसजेएस स्कूल के सामने बृजेंद्र बाजपेयी, सब्जी मंडी में शाकार अहमद, बरईपुर में कासिम, बंधा रोड पर राज कुमार, याया खान, सुभाष नगर में लालजी शुक्ला, मंजू देवी, कैलाशपुरी में श्रीकांत सिंह सहित 41 लोगों के निर्माण का चालान कर नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन

बताते हैं कि इसमें तमाम ऐसे निर्माण कार्य हैं जिसमें चालान के बाद भी धड़ल्ले से निर्माण जारी है। आरडीए के सचिव बीपी मौर्या का कहना है कि जिन निर्माण कार्यों का चालान किया गया है। यदि निर्माण कार्य होता पाया गया तो संबंधितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें