फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घालमेल में लालूपुर गांव की कोटे की दुकान सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अमावां ब्लॉक के लालूपुर चौहान में जांच में गरीबों के राशन में घटतौली और अधिक मूल्य वसूली की पुष्टि होने के बाद कोटे की दुकान को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन

दुकान को कोडऱस बुजुर्ग की दुकान से संबद्ध करने के साथ ही लाइसेंस बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लालूपुर चौहान गांव निवासी सुरेंद्र सिंह, विजय प्रताप, विजय कुमार सिंह आदि ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत करके कोटेदार के खिलाफ शिकायत की थी।
मामले में एडीएम (प्रशासन) ने क्षेत्रीय अधिकारी सदर और महराजगंज की टीम गठित करके जांच करने के आदेश दिए थे। जांच रिपोर्ट आने के बाद लालूपुर चौहान की राकेश सिंह की कोटे की दुकान को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीएसओ केएन सिंह ने बताया कि गांव के 67 कार्डधारकों ने बयान दिया है कि उनसे राशन के एवज में अधिक मूल्य वसूले गए हैं। 21 कार्डधारकों को पांच-पांच किलो कम राशन दिया गया।
प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना के तहत 21 कार्डधारकों को कम राशन दिया गया है। जांच में मनमानी की पुष्टि होने के बाद दुकान को निलंबित करने के साथ ही बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
राजनीतिक वजह से कोटा निलंबित: नीरज
कोटेदार राकेश सिंह के बेटे नीरज सिंह का आरोप है कि वह ब्लॉक प्रमुख चुनाव इस बार लडना चाह रहे हैं। इस वजह से राजनीतिक वजह से कोटे की दुकान को निलंबित करवाया गया है। आगे भी उन्हें फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे मैं डरने वाला नहीं हूं। अमावां क्षेत्र की जनता के सुख दुख में हमेशा खड़े रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें