फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 मई से खुलेगी पोर्टिबिलिटी, तीन दिन ले कहीं भी मुफ्त राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रधानमंत्री गरीब योजना के तहत जिले में 20 लाख गरीबों में मुफ्त राशन का वितरण किया जा रहा है। गरीबों को प्रति यूनिट पांच किलो राशन मिल रहा है। राशन वितरण में पीओएस मशीन में पोर्टिबिलिटी काम नहीं कर रही।
विज्ञापन

यह आगामी 29 मई से तीन दिन तक काम करेगी। तीन दिनों में कार्डधारक किसी भी कोटे की दुकान पर राशन ले सकेंगे। जिले में अब तक चार दिन में करीब 10 हजार गरीबों में मुफ्त राशन का वितरण हो चुका है।
जिले में बीती 20 मई से गरीबों में पांच-पांच किलो मुफ्त राशन किया जा रहा है। योजना के तहत सभी कार्डधारकों को प्रति यूनिट के हिसाब से पांच किलो राशन दिया जा रहा है। कोई भी कार्डधारक किसी भी दुकान पर जा कर राशन ले सकता है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी केएन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब आदमी योजना के तहत गरीबों में प्रति यूनिट पांच किलो राशन का वितरण किया जा रहा है। गरीबों में पोटेर्बिलिटी से राशन वितरण का काम 29 मई से शुरू होगा।
क्योंकि मशीन में अभी तक पोर्टिबिलिटी शो नहीं कर रही है। 29 से 31 मई के बीच में कार्डधारक किसी भी दुकान पर कहीं भी जा कर राशन ले सकेंगे। अब तक करीब 10 हजार गरीबों में मुफ्त राशन का वितरण कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें