फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख गरीबों को 20 मई से पांच-पांच किलो मुफ्त राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जिले के बीस लाख गरीबों को प्रति यूनिट पांच किलो मुफ्त राशन का वितरण होगा। 20 मई से शुरू होने वाले इस वितरण के दौरान प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं, दो किलो चावल दिया जाएगा। निशुल्क राशन अनाज वितरण के लिए सभी बीडीओ को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन में गरीबों को मुफ्त अनाज मुहैया कराने के आदेश दिए हैं। वर्तमान समय में अंत्योदय व पात्र ग्रहस्थी के राशन कार्डधारकों को रूटीन राशन तय रेट के हिसाब से वितरण किया जा रहा है।
20 मई से सभी यूनिटों पर पांच-पांच किलो राशन वितरण के आदेश दिए गए हैं। तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल सभी यूनिटों को दिया गया है। राशन के बदले में गरीबों को शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन

राशन वितरण के लिए डीएम ने सभी बीडीओ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही आपूर्ति विभाग की टीमें भी मुफ्त राशन वितरण पर नजर रखेंगी। वितरण कार्य कोरोना प्रोटोकाल को ध्यान में रखकर ही कोटेदारों को करना होगा।
ब्लॉक का नाम अंत्योदय की यूनिटें पात्र गृहस्थी की यूनिटें
अमावां 15381 75274
ऊंचाहार 13977 101737
खीरों 23237 101734
छतोह 11940 84123
जगतपुर 15532 55623
डलमऊ 22034 117742
डीह 12109 90190
गौरा 12103 66907
बछरावां 26689 88652
महराजगंज 16243 90702
राही 26469 113245
रोहनियां 6369 48787
लालगंज 20736 102083
शिवगढ़ 6611 79007
सतांव 19189 97126
सरेनी 26264 112768
सलोन 22181 164624
हरचंदपुर 14793 81690
सभी शहरी क्षेत्र 3233 34726
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं, दो किलो चावल का वितरण आगामी 20 मई से होगा। इसके लिए डीएम के स्तर से नोडल अधिकारी व टीमें गठित कर दी गई हैं। राशन वितरण में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

केएन सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें