फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर जान से मारने की नियत से कुएं में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। बाराबंकी निवासी दिव्यांग किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपी ने दिव्यांग किशोरी को जान से मारने की नियत से कुएं में फेंक दिया था। होश आने पर किशोरी ने पुलिस से शिकायत की, जिस पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी को तलाश रही है।
विज्ञापन

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के निहालखेड़ा मजरे सूरजपुर गांव से करीब ढाई सौ मीटर दूर झाड़ियों में स्थित कुएं में सोमवार को किशोरी की आवाज सुनाई दी। गांववालों ने उसे बाहर निकाल कर सीएचसी भेजा।
इलाज के बाद किशोरी ने बताया कि वह बाराबंकी जिले के रामसनेही घाट में रहती है। लगाया कि शादी का झांसा देकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। बाद में कुएं में फेंक दिया। जानकारी मिलने पर किशोरी के परिवारीजन भी थाने पहुंचे और तहरीर दी।
विज्ञापन

थानेदार रवींद्र सोनकर के मुताबिक पिता की तहरीर पर निहालखेड़ा गांव निवासी प्रदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें