अतरहर गांव में जीत के लिए जोर आजमाइश करते पहलवान। संवाद
खीरों। अतरहर गांव में बुधवार को बाबा फटहेश्वर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जिलों से आए करीब 50 पहलवानों के बीच 35 मुकाबले हुए। फाइनल में गोरखपुर के राम नारायण पहलवान ने बदरका के विश्वजीत को पटखनी देकर दंगल केसरी का खिताब अपने नाम कर लिया।
प्रतियोगिता में अलीगढ़, बहराइच, उन्नाव, फतेहपुर, झांसी, गोरखपुर, कानपुर, महराजगंज, रायबरेली, हाथरस और बांदा समेत कई जिलों के पहलवानों ने दमखम दिखाया। फाइनल के विजेता राम नारायण को गांव के रिंकू शुक्ला ने दंगल केसरी का खिताब एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
अन्य मुकाबलों में लखनऊ के अरविंद ने हाथरस के सर्वेश को, गोरखपुर के ओम प्रकाश ने लखनऊ के विनीत को, बदरका के रिशु ने तेलीबाग के अरविंद को, हसनगंज के नगदू ने बांदा के राजेश को, झांसी के गगन ने कानपुर के मोनू को शिकस्त दी
लखनऊ के सूरज ने रायबरेली के रिंकू को, बहराइच के हरीश ने कानपुर के संजय को, पलटी खेड़ा के अंकित ने बछरावां के उस्मान को और फतेहपुर के सचिन ने घाटमपुर के राजेश को हराया। मुकाबलों के दौरान राजन तिवारी ने रोचक अंदाज में कमेंट्री की। इस मौके पर मोनू तिवारी व अनूप तिवारी आदि मौजूद रहे।