बछरावां। गजियापुर मजरे शेषपुरा समोधा गांव निवासी रामकिशोर वर्मा (35) की हत्या उसके दोस्त शिवम पासी ने की थी। सोमवार को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गांव निवासी रामकिशोर रविवार शाम तीन बजे उमरपुर गांव निवासी अपने दोस्त शिवम पासी से मिलने गए थे। दोनों नशे के आदी थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस पर शिवम ने लाठी-डंडे से पीटकर रामकिशोर की हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया था। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक रामकिशोर की पत्नी तारावती की तहरीर पर आरोपी शिवम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे पकड़ लिया गया है। घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।