फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौत

Mon, 02 Nov 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां। बछरावां-लालगंज मार्ग पर शनिवार रात करीब नौ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। बछरावां कोतवाली क्षेत्र के प्रसाद खेड़ा मजरे बन्नावां निवासी सुधीर कुमार (32) पुत्र मिट्ठू लाल घर से कुछ कदम दूर सड़क पर टहल रहे थे। तभी लालगंज से बछरावां की ओर जा रहे वाहन ने उन्हें कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह खेती करते थे। पत्नी और दो बेटियों समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर वाहन और चालक का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें