फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बारिश और ओलावृष्टि से फसल पर आई आफत

Sat, 28 Mar 2026 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह से रायबरेली में मानसून का मिजाज बदल गया। आसमान में घने बादल छाए रहे। शहर के कुछ स
विज्ञापन
रायबरेली। शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला दिखा। तेज हवा और बारिश के साथ शाम को डीह और राही ब्लॉक क्षेत्र के अकालगढ़ के आसपास गांवों में ओलावृष्टि की चादर बिछ गई। करीब बीस मिनट तक हुई ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों पर आफत ला दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह बदली छाई रही और हवा की रफ्तार में भी तेजी रही। सुबह कुछ जगहों पर बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश हुई। इसे देखकर किसान परेशान रहे। हालांकि दोपहर में धूप निकली लेकिन बदली और धूप के बीच आंखमिचौली चलती रही। शाम को मौसम बदल गया और काले बादल छा गए, इसके साथ ही डीह और राही ब्लॉक क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई। इसी तरह लालगंज में भी तेज बारिश हुई। इस कारण फसल को नुकसान होने की पूरी आशंका है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि चक्रवाती हवा का असर हो रहा है, इस कारण तेज हवा चलने के साथ बारिश की संभावना है। साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है।
विज्ञापन

डीह ब्लॉक में ओले गिरे, फसलों पर असर
डीह। शुक्रवार शाम डीह ब्लॉक में गरज-चमक के साथ बरसात शुरू हुई। इसके साथ ही कई गांवों में ओले भी गिरे। जगदीशपुर, प्रधानपुर और सिरसी सहित अन्य गांवों में ओलावृष्टि हुई। किसान मनीष तिवारी ने बताया कि इस बारिश और ओलों का असर सरसों और गेहूं की फसल पर पड़ेगा। इसी तरह लालगंज में भी बारिश होने से किसान परेशान रहे।
बारिश से गेहूं की फसल पर संकट
लालगंज। दोपहर में कई बार हल्की बूंदाबांदी भी हुई। शाम करीब छह बजे अचानक काले बादल घिर आए। इसके बाद तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से फसल के भीगने और गिरने का खतरा बढ़ गया है। इससे उत्पादन पर असर पड़ सकता है। प्रगतिशील किसान मुकेश त्रिवेदी ने बताया कि बेमौसम बारिश फसल के लिए ठीक नहीं है। गेहूं पूरी तरह पक चुका है। ऐसे में बारिश नुकसान पहुंचा सकती है। किसान रामराज यादव ने कहा कि अगर बारिश जारी रही तो फसल गिर सकती है। इससे दाने की गुणवत्ता भी प्रभावित होगी। कई किसान अब तक सरसों की मड़ाई भी नहीं कर पाए हैं।
वर्जन
जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल को नुकसान होगा तो प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना वाले किसानों को बीमा का लाभ मिलेगा। इसके लिए 1447 टोल फ्री नंबर पर 72 घंटे के भीतर सूचना देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें