फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आंधी के साथ बरसा पानी, किसान परेशान

Wed, 08 Apr 2026 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में देर शाम जेल रोड पर बारिश से होकर निकलते वाहन। संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। मौसम का रुख लगातार बदल रहा है। मंगलवार शाम आंंधी आने के साथ बारिश हुई। इससे किसानों के माथे पर बल पड़ गए हैं। जिन किसानों की फसल के गट्ठर खेतों में पड़े हैं, उनके लिए यह मौसम मुश्किल भरा साबित हुआ है।
विज्ञापन



सुबह मौसम साफ था लेकिन शाम को बादल छाने लगगे और करीब 7:30 बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई। हवा की रफ्तार पांच किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। बारिश होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। हवा तेज चलने से छतों पर रखा सामान उड़ गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा।


इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में बड़ा अंतर है, इस कारण बारिश की संभावना बनी हुई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रात में नमी होने के कारण ही मौसम में यह बदलाव आ रहा है।
विज्ञापन



बारिश से भीगी फसल
लालगंज। कस्बा और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार शाम मौसम अचानक बदल गया। तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे किसानों की फसल भीग गई। शाम करीब 6:30 बजे आंधी चलने लगी। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। पटरी दुकानदार जल्दबाजी में सामान समेटते दिखे। वहीं कई दुकानदारों ने अपने शटर गिरा दिए। कुछ देर बाद गरज-चमक के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। इससे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल भीग गई। मलपुरा गांव के किसान गोविंद पांडेय ने बताया कि गेहूं की फसल खेत में खड़ी है। अभी मड़ाई नहीं हो पाई है। ऐसे में बारिश नुकसान पहुंचा सकती है। किसान सुशील शुक्ला ने बताया कि गेहूं की मड़ाई चल रही थी। तभी अचानक मौसम बदल गया। बारिश के कारण काम को बीच में रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें